Monday, 2 September 2013

Five Rape in 24 Hours in Delhi


Rape

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। पिछले 24 घंटे में राजधानी में अलग-अलग जगहों पर सामूहिक दुष्कर्म समेत दुष्कर्म के पांच मामले सामने आए। इन मामलों में 41 वर्षीय महिला समेत मासूम बच्चियों को आरोपियों ने हवस का शिकार बनाया है।

नौ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म : 
आरके पुरम में एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़के ने नौ वर्षीय बच्ची से उसके घर में दुष्कर्म किया। आरोपी नाबालिग इलाके में स्थित एक स्कूल में ग्यारहवीं कक्षा का छात्र है। बच्ची परिवार के साथ आरके पुरम सेक्टर-2 में रहती है। रविवार शाम बच्ची घर में अकेली थी। आरोपी बच्ची के घर में घुस गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने बच्ची के संवेदनशील अंगों में पानी की पाइप डालने की कोशिश की। पुलिस ने बच्ची को सफदरजंग अस्पताल में आइसीयू में भर्ती कराया है। मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि के बाद नाबालिग आरोपी को पकड़ लिया। डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची को अगले 24 घंटे आब्जर्वेशन में रखा गया है। बच्ची को सांस लेने में कठिनाई हो रही है। बच्ची के नाजुक अंगों पर चोट के निशान पाए गए है।
ऑटो चालक ने किया बच्ची से दुष्कर्म : एक नौ वर्षीय बच्ची परिवार के साथ दिल्ली-यूपी बार्डर पर रहती है। वह सीमापुरी के एक पब्लिक स्कूल में तीसरी कक्षा की छात्रा है। वह घर से स्कूल ऑटो से आती-जाती है। शनिवार दोपहर स्कूल से छुट्टी होने के बाद बच्ची का ऑटो स्कूल नहीं पहुंचा। इस बीच ओम प्रकाश अपना ऑटो लेकर वहां आ गया। उसने बच्ची को 15 रुपये में घर छोड़ने की बात कर ऑटो में बिठा लिया। आरोपी उसे हिंडन नदी पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। डरा-धमकाकर आरोपी बच्ची को मोहन नगर चौराहे पर छोड़कर चला गया। बच्ची वहां खड़े होकर रोने लगी। एक ऑटो चालक ने पूछताछ करने के बाद उसे उसके घर छोड़ दिया। परिजनों ने उसे जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। बच्ची के बताए हुलिए के आधार पर सोमवार को पुलिस ने आरोपी को भोपरा बार्डर से दबोच लिया।

सौतेले पिता ने किया बेटी से दुष्कर्म : वेलकम इलाके में एक 12 वर्षीय बच्ची ने अपने सौतेले पिता आले हसन पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। पुलिस ने मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि के बाद आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। 

41 वर्षीय महिला से सामूहिक दुष्कर्म : 41 वर्षीय अपने परिवार के साथ कीर्तिनगर की झुग्गी में रहती है। उसका 14 वर्षीय बेटा रविवार की देर रात तक घर नहीं लौटा था। महिला उसे ढूढ़ने झुग्गी से निकली थी। आरोप है कि इसी दौरान गोरा व इनामुल महिला को एक झुग्गी में ले गए तथा उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद दोनों युवक फरार हो गए। कीर्ति नगर थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

टीवी देखने गई बच्ची से दुष्कर्म :
कीर्ति नगर में ही 4 वर्षीय बच्ची परिवार के साथ झुग्गी में रहती है। उसके पिता निजी कंपनी में काम करते हैं। पुलिस के मुताबिक रविवार की रात वह झुग्गी के पास स्थित एक परचून की दुकान पर टीवी देखने गई थी। टीवी देख रहा एक युवक उसे बहला फुसलाकर रेलवे लाइन के समीप ले गया और उससे दुष्कर्म किया। वह बच्ची को अचेत अवस्था में छोड़ फरार हो गया। काफी देर तक जब बच्ची घर नहीं लौटी तो परिजनों ने इसकी शिकायत कीर्ति नगर थाने में की। सोमवार तड़के 5 बजे एक राहगीर ने पुलिस को सूचना दी कि रेलवे लाइन के समीप एक बच्ची लहुलूहान पड़ी हुई है। बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी राजू को गिरफ्तार कर लिया है। 

Original Found Here.. http://www.jagran.com/news/national-five-rape-in-24-hours-in-delhi-10692507.html

No comments:

Post a Comment