न्यूयॉर्क। मिस अमेरिका चुने जाने पर नीना को सोशल साइट्स पर नस्लीय टिप्पणियों का भी सामना करना पड़ा। लेकिन, नीना ने अपने खिताब को अमेरिका की अनेकता की जीत बताते हुए इस ओर ध्यान न देने को कहा। ट्विटर पर कुछ शरारती तत्वों ने नीना को अरब से अमेरिका में आकर बसने वाली बताकर उनका अलकायदा तक से रिश्ता जोड़ दिया।
ट्विटर पर एक ने लिखा, मिस अमेरिका, तुम न्यूयॉर्क से बाहर जाओ। तुम्हारी शक्ल आतंकियों जैसी है। दूसरे ने लिखा, मुबारक हो अल-कायदा। हमारी मिस अमेरिका तुममें से ही एक है।
भारत में रिश्तेदारों ने जताई खुशी:-
नीना भले ही अमेरिका में पली-बढ़ी हो, लेकिन उसने भारतीय संस्कारों को कभी नहीं भुलाया। यह कहना है विजयवाड़ा में रहने वाली नीना की मामी शशिबाला का। शशिबाला ने बताया कि नीना के पिता दावुलुरी धन कोटेश्वर चौधरी 1970 के करीब यहां से अमेरिका जाकर बस गए थे।
Original.. http://www.jagran.com/news/world-miss-america-nina-davuluri-brushes-off-racist-remarks-10731653.html
No comments:
Post a Comment