Tuesday, 17 September 2013

News in Hindi: Sidhu Wants Sukhbir To Own Discredit Too


navjot singh sidhu

अमृतसर [अशोक नीर]। सुखबीर भाजी ने गुरुनगरी के 'ड्रीम प्रोजेक्ट' पर विचार विमर्श के लिए बुलाया तो कहीं भी हूं मैं 'नंगे पांव' उनके पास पहुंच जाऊंगा, लेकिन अब इन मुद्दों पर बातों का समय बीत चुका है। इन परियोजनाओं पर अमल होना चाहिए। यह बात सांसद नवजोत सिंह सिद्धू ने सोमवार को दैनिक जागरण से बातचीत में कही। जालंधर में रविवार को पत्रकार वार्ता में सुखबीर बादल ने कहा था, सिद्धू मुद्दे का हल भाजपा करेगी क्योंकि निकाय मंत्री भाजपा का है, वही अमृतसर से जुड़े विकास के मुद्दे का जवाब दे सकते हैं।
हालांकि उन्होंने नवजोत सिद्धू के साथ उनकी सभी शिकायतों पर बातचीत करने का न्योता दिया है। प्रतिक्रिया में सिद्धू बोले, 'सम्माननीय नेता विकास के मुद्दे पर क्रेडिट लेने के साथ डिस्क्रेडिट लेना भी सीखें। उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल गुरुनगरी के विकास के मुद्दे को भाजपा का आंतरिक मामला कहने से पहले ऐतिहासिक तथ्यों पर नजर डालें। मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल 'अमृतसर डेवलपमेंट अथारिटी' (एडीए) के चेयरमैन हैं।

सुखबीर ने गत सप्ताह गुरुनगरी में 2000 करोड़ रुपये के विकास परियोजनाओं की घोषणा की। इनके नींवपत्थर रखने के दौरान सांसद की अनदेखी हुई। अमृतसर के विकास कार्यो पर सुखबीर के नाम पर बड़े-बड़े शिलापट रखे जा रहे हैं, फिर गुरुनगरी का विकास भाजपा का आंतरिक मामला कैसे है।' सिद्धू ने उपमुख्यमंत्री से पूछा 'सुखबीर भाजी, अमृतसर को छोड़कर लुधियाना, जालंधर व पटियाला के विकास के लिए जितने भी प्रोजेक्ट का नींवपत्थर रखा गया है वे आप के विजन के बिना कैसे रखे जा सकते हैं। 

अब अमृतसर के न्यायोचित्त अधिकार के लिए इन मुद्दों पर आप मुंह मोड़ रहे हैं।' सिद्धू ने कहा कि वह बड़े भाई सुखबीर बादल का धन्यवाद करते हैं। उन्होंने इन मुद्दों पर विचार करने के लिए उन्हें न्योता भेजा है।
सिद्धू ने सुखबीर से पूछे सवाल :-

नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा, सुखबीर बादल डिप्टी कमिश्नर अमृतसर से पूछें कि उन्हें अमृतसर के विकास के लिए बुलाए जाने वाली बैठकों में क्यों नहीं बुलाया जाता। जब विदेशी शिष्टमंडल गुरुनगरी में पहुंचते हैं तो एक सांसद के रूप में उन्हें उनके साथ बातचीत करने का न्योता क्यों नहीं दिया जाता। यह उनके विशेषाधिकार का हनन है। फिर भी वह इस प्रकार के अवसाद का मुकाबला करने को तैयार हैं, लेकिन वह कभी भी बर्दाश्त नहीं करेंगे कि गुरुनगरी के विकास में अवरोध खड़ा करे।

Related

No comments:

Post a Comment