Tuesday, 17 September 2013

News in Hindi: Two jawans killed in Maoist attack in Gaya - Gaya News


SAP force

गया [जासं]। डोभी थाना क्षेत्र के अमारूत स्थित महकार पुल के पास सोमवार देर शाम पुलिस गश्ती वाहन पर नक्सलियों के हमले में स्पेशल ऑक्सिलरी पुलिस [सैप] के दो जवान शहीद हो गए। जबकि चार अन्य घायल हो गए। जवानों ने जवाबी फायरिंग की, लेकिन दर्जनों की संख्या में आए नक्सली अंधाधुंध गोलियां बरसाते हुए फरार हो गए। गश्ती वाहन में छह जवान सवार थे।

शेरघाटी के एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि नक्सलियों के हमले में सैप जवान नवल किशोर प्रसाद व राजेंद्र प्रसाद सिंह शहीद हुए हैं। जबकि एसआइ चिंताहरण सिंह, सिपाही भगवान चौबे और जीप चालक युगल किशोर पाठक व एक अन्य जवान घायल हो गए हैं। नक्सली जवानों के हथियार लूटने में कामयाब नहीं हो सके। घायल एसआइ चिंताहरण सिंह ने बताया कि नक्सली हमले की जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने 10 राउंड फायरिंग की गई। लेकिन नक्सली भागने में सफल रहे। वारदात के बाद पुलिस, सीआरपीएफ, एसटीएफ व कोबरा के साथ संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है।

Related

No comments:

Post a Comment