Tuesday, 17 September 2013

News in Hindi: Four year old girl raped in Naraina park


rape

नई दिल्ली, जासं। पश्चिमी दिल्ली में अलग-अलग थाना क्षेत्र में चार वर्षीय बच्ची और किशोरी से रेप का मामला सामने आया है। नारायणा थाने के पास सोनिया गांधी कैंप इलाके में अज्ञात व्यक्ति ने चार वर्षीय बच्ची को हवस का शिकार बनाया।
नारायणा थाना क्षेत्र के सोनिया गांधी कैंप में चार वर्षीय बच्ची परिवार के साथ रहती है। पुलिस के मुताबिक, बच्ची रविवार रात अपने घर के समीप खेल रही थी। करीब 8 बजे चॉकलेट देने के बहाने एक अज्ञात व्यक्ति उसे बहला-फुसलाकर इलाके के पार्क में ले गया और रेप किया। किसी तरह बच्ची घर पहुंची तो परिजनों को घटना के बारे में पता चला। उसके निजी अंगों से काफी रक्तस्राव हो रहा था। बच्ची को डीडीयू अस्पताल में भर्ती कराया गया। सोमवार को अस्पताल में बच्ची का ऑपरेशन किया गया। उसकी हालत स्थित बनी हुई है।

दूसरे मामले में पश्चिमी दिल्ली निवासी 15 वर्षीय किशोरी 9 सितंबर को अपने पुरुष दोस्त के साथ हरीनगर के तिहाड़ झील पार्क गई थी। शाम को काफी देर तक वे वहां बैठे थे। रात गहराने पर एक युवक वहां आया और किशोरी के पुरुष साथी को परिसर में बने कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद उसने चाकू के नोक पर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गया। छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Related

No comments:

Post a Comment