Wednesday 30 October 2013

Congress Shall Undertake to Employ Youth

Hamirpur (Rath)

लखनऊ। काग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गाधी ने बुधवार को हमीरपुर के राठ में जनाधिकार और देवरिया के सलेमपुर मे धन्यवाद रैली में लोगों से बड़ा सपना देखने का आह्वान किया। कहा कि राज्य में बेरोजगारी है, भूख है लेकिन राज्य सरकार कुछ नहीं कर रही। प्रदेश के मुख्यमंत्री युवा हैं, बहुत कुछ कर सकते हैं।
राठ की जनाधिकार रैली में उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड को बदला जा सकता है। लेकिन यहा कुछ नहीं किया जा रहा। केंद्र की सरकार पैसा भेज रही है पर उसका उपयोग ठीक से नहीं हो रहा। बुंदेलखंड में रेलवे का जाल बिछाने की माग पर राहुल बोले कि युवाओं को बडा सपना देखना चाहिए। हम बुंदेलखंड को केवल दिल्ली से नहीं बल्कि विदेश से जोडना चाहते हैं। यहा पानी नहीं है, रोजगार नहीं है। यहा के युवा रोजगार के लिए बाहर जाते हैं। हम यहा इंडस्ट्रियल हब बनाना चाहते हैं। राजस्थान का उदाहरण देते हुए कहा कि यहा की तरह वहा भी पानी नहीं है, रेगिस्तान है। इसलिए हम वहा इंडस्ट्रियल कारीडोर बना रहे हैं। दिल्ली व मुंबई के बीच बनने वाले इंडस्ट्रियल कारीडोर से राजस्थान को भी जोडा जा रहा। वहा की काग्रेस सरकार अच्छा काम कर रही। ऐसा यहा भी किया जा सकता है। लेकिन इसके लिए यहा की सरकार पर दबाव बनाना होगा। ठीक विकास तो तभी होगा जब यहा काग्रेस की सरकार बनेगी। आपकी आवाज दिल्ली तक पहुंच जाती है लेकिन लखनऊ तक नहीं पहुंच पाती। इसलिए आपको यहा भी काग्रेस की सरकार बनवानी होगी। आपने माग की है जो मदद होगी की जायेगी। हम खाद्य सुरक्षा बिल लाये ताकि कोई भूखा नहीं रहे लेकिन राज्य सरकार कह रही उसे चुनाव बाद लागू करेंगे। खुद पूछा कि क्या भूख चुनाव बाद लगेगी? कोई भूख नहीं रहे इसके लिए खाद्य सुरक्षा बिल लाये। बेराजगारों को रोजगार योजना लाये। जनसूचना का अधिकार दिया। देश के किसानों का 70 हजार करोड कर्ज माफ किया। हम धर्म और जाति की बात नहीं करते। पूरे हिन्दुस्तान की बात करते हैं।काग्रेस की तैयारिया के हिसाब से ठीकठाक कही जा रही इस रैली में उन्होंने 25 मिनट भाषण दिया। उनका फोकस युवा और महिलाएं रहीं। 

वहीं देवरिया की धन्यवाद रैली में राहुल गाधी ने कहा कि केंद्र की यूपीए सरकार पहली ऐसी सरकार है, जिसने भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए कानून बनाया। उन्होंने कहा कि हमने बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए सिर्फ योजनाएं नहीं बनाई बल्कि रोजगार की गारंटी भी दी है। किसानों का 70 हजार करोड रुपये कर्ज माफ किया। यूपी सरकार गरीबों को भोजन के अधिकार को चुनाव से पहले नहीं देना चाहती है। आम जनता को उत्तर प्रदेश सरकार पर दबाव बनाना होगा ताकि वह खाद्य सुरक्षा को लागू कर सके। इससे गरीबों को एक रुपये में अनाज मिलेगा। यहां 12 मिनट के संबोधन में उन्होंने प्रदेश की सरकार पर जमकर हमला किया। 


Source- News in Hindi

No comments:

Post a Comment