Tuesday, 17 September 2013

News in Hindi: Nine Year Old Girl Rape in Delhi


rape

नई दिल्ली। दिल्ली में दरिंदगी की हद पार हो गई है। एक ओर जहां देश भर को हिला देने वाले दिल्ली गैंगरेप के बहुचर्चित मामले में फास्ट कोर्ट फैसला सुनाने जा रहा है, वहीं इसी शहर में एक 9 साल की बच्ची से रेप का नया मामला सामने आया है। 

दिल्ली के उस्मानपुर इलाके में नौ साल की एक बच्ची बुरी तरह घायल हालत में मिली। प्राप्त जानकारी के अनुसार पहले उसके साथ रेप किया गया, फिर उसके नाजुक अंगों पर ब्लेड से वार किए गए थे। बच्ची को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

उधर, पुलिस ने शुरुआती जांच के आधार केस दर्ज कर लिया है। बच्ची के पिता ने संजय नाम के शख्स पर आरोप लगाया है। उसने यह भी कहा है कि इस शख्स का उसकी पत्‍‌नी के साथ अवैध संबंध भी है। हालांकि, आरोपी अब तक फरार है। पुलिस ने पोस्को ऐक्ट की 363/376/324 धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

No comments:

Post a Comment