लखनऊ, जागरण न्यूज नेटवर्क। संत शोभन सरकार का दावा है कि उन्नाव के डौंडियाखेड़ा में सोने का खजाना है तो भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग की राय भी इससे मिलती-जुलती है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) के महानिदेशक प्रवीन श्रीवास्तव का कहना है कि डौंडियाखेड़ा में सोना भी निकल सकता है। राज से दो-तीन सप्ताह में पर्दा उठ जाएगा। एएसआइ महानिदेशक शुक्रवार को यह बात अपने आगरा दौरे में कही।
इस बीच उन्नाव जिले के डौंडियाखेड़ा में राजा राव रामबख्श सिंह के किले में खुदाई के सातवें दिन 48 गुणा 24 सेंटीमीटर का एक पत्थर मिला है, जो बड़ी ईट के रूप में पहचाना गया है। खोदाई के लिए बने चार ब्लॉकों में से एक में चूल्हा मिला था। अन्य ब्लॉकों में हुई खोदाई में हड्डी, चूड़ी, खपरैल, मिट्टी की मटकी और दो ककई ईट (पतली ईट) की दीवारें भी मिली हैं। शुक्रवार को दिनभर में 25 सेमी खुदाई का काम हुआ है। अब तक 2.42 मीटर खोदाई पूरी हो चुकी है।
किला परिसर में ज्यादातर समय सन्नाटा पसरा रहता है। यहां लगी फोर्स को हटाकर नया पुलिस बल तैनात किया गया है। संत शोभन सरकार के शिष्य ओम जी दोपहर करीब किला परिसर पहुंचे। आधा घंटे तक रुकने के बाद सारी स्थिति पता कर वह भी चले गए।
Source: News in Hindi
No comments:
Post a Comment