Monday, 21 October 2013

Centre should explore other options


Centre

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोमवार को केंद्र से कहा है कि यदि पाक सीमा रेखा पर सीजफायर का लगातार उल्लंघन जारी रखता है तो भारत को अन्य विकल्पों के बारे में सोचना चाहिए।
जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर सीमापार से गोलीबारी पर चिंता प्रकट करते हुए उमर ने कहा कि केंद्र को निश्चित ही इस मसले पर अब गंभीरता से विचार करना चाहिए। गौरतलब है कि पाकिस्तान सेना ने बीते दिनों जम्मू और सांबा जिलों में अंतराष्ट्रीय सीमा पर स्थित 10 चौकियों और रिहायशी इलाकों में गोलीबारी की थी और रविवार रात भी सीजफायर का लगातार उल्लंघन किया। जिसमें सीमा सुरक्षा बल के दो जवान घायल हो गए थे। जिसके बाद उमर अब्दुल्ला ने सरकार से अनुरोध किया था कि वह इस मामले को मजबूती से पाकिस्तान के सामने उठाए। उन्होंने कहा था कि यह स्पष्ट नहीं है कि इसके पीछे कौन है और किस मकसद से ऐसा किया जा रहा है।
नियंत्रण रेखा पर सीजफायर के बार-बार उल्लंधन पर उमर ने बीते दिनों कहा था कि केंद्र द्वारा इस मुद्दे को पाकिस्तान के समक्ष 'कड़े ढंग' से उठाए जाने की आवश्यकता है। उमर ने यह भी कहा कि संघर्ष विराम भारत और पाकिस्तान के बीच शांति प्रक्रिया का अत्यंत सफल हिस्सा रहा है तथा राज्य सरकार चाहती है कि यह बना रहे।
संवाददाताओं से मुख्यमंत्री उमर ने कहा कि मैं नहीं समझ पा रहा कि इसके पीछे कौन है और वे क्या सोचते हैं, क्योंकि हाल में हमारे प्रधानमंत्री ने न्यूयॉर्क में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री से मुलाकात की थी और उन्होंने संघर्ष विराम के उल्लंधन के बारे में बात की थी। इसके समाधान की बजाय, मुद्दा और गंभीर हो रहा है।

Source: News in Hindi

No comments:

Post a Comment