Monday, 21 October 2013

For this reason team india lost Match against Australia


India v Australia ODI


नई दिल्ली (New Delhi News)। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी सात वनडे मैचों की सीरीज में 2-1 से पिछड़ने के बाद भी भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी (MS Dhoni) गेंदबाजी में किसी तरह का परिवर्तन करने को तैयार नहीं दिख रहे हैं। लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले तीन मैचों पर नजर डालें तो रविंद्र जडेजा को छोड़कर कोई भी भारतीय गेंदबाज प्रभावी नहीं रहा है। आंकड़े भी भारतीय टीम की कमजोर और दिशाहीन गेंदबाजी की तरफ इशारा कर रहे हैं। आइए भारतीय आक्रमण पर डालते हैं एक नजर: 

भुवनेश्वर कुमार (Bhuvaneshwar Kumar): चैंपियंस ट्रॉफी और त्रिकोणीय सीरीज में टीम इंडिया को शुरुआती सफलता दिलाकर विपक्षी टीम पर दबाव बनाने वाले मध्यम गति के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले तीन मैचों में निष्प्रभावी रहे हैं। शुरुआती ओवरों में भुवनेश्वर कुमार की असफलता की वजह से टीम इंडिया ऑस्ट्रेलियाई टीम पर दबाव नहीं बना पा रही है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे मैच में उन्होंने 7 ओवर में 41 रन दिए, जिमसें 2 मैडन ओवर शामिल हैं लेकिन कोई विकेट हासिल नहीं कर सके। दूसरे मैच में 10 ओवर में 54 रन दिए लेकिन, कोई विकेट हासिल नहीं कर सके। तीसरे मैच में भी 10 ओवर में 50 रन देकर 1 विकेट लिए, जिसमें 1 मैडन ओवर भी शामिल है। 

इशांत शर्मा (Ishant Sharma): भारतीय टीम की ओर 68 एकदिवसीय मैचों में 96 विकेट लेने वाला यह मध्य गति का तेज गेंदबाज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी वनडे मैचों की सीरीज में पूरी तरह से दिशाहीन नजर आया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले एकदिवसीय मैच में इशांत ने 7 ओवर में 56 रन देकर 1 विकेट हासिल किया। लेकिन कंगारूओं की धुनाई को देखते हुए कप्तान धौनी ने इशांत शर्मा से 7 ओवर के बाद आक्रमण पर लगाना भी उचित नहीं समझा। दूसरे एकदिवसीय मैच में इशांत ने 9 ओवर में एक मैडन डालते हुए 70 रन लुटा डाले। वहीं तीसरे वनडे मुकाबले में 8 ओवर में 1 मैडन ओवर डालते हुए 63 रन देकर 1 विकेट हासिल कर सके। इस मैच में 48वें ओवर फेंकने आए इशांत की गेंदों को आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज जेम्स फॉकनर ने जमकर धुनाई करते हुए 30 रन ले डाले। इसकी वजह से टीम इंडिया से जीत दूर हो गई और कंगारूओं को 4 विकेट से जीत मिल गई।

विनय कुमार (Vinay Kumar): टीम इंडिया की ओर से अब तक 29 एकदिवसीय मैचों में 35 विकेट लेने वाले विनय कुमार का प्रदर्शन भी कुछ खास नहीं रहा है। उन्होंने विकेट तो जरूर लिए लेकिन कंगारूओं पर दबाव नहीं बना सके। विनय कुमार ने पहले एकदिवसीय मैच में 9 ओवर में 1 मैडन डालते हुए 68 रन देकर 1 विकेट लिए तो दूसरे वनडे मैच में 9 ओवर में 73 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। वहीं तीसरे वनडे मैच में 8.3 ओवर में 50 रन देकर 2 विकेट झटके। 

रवि चंद्रन अश्विन (Ravi Chandran Ashwin): चैंपियंस ट्रॉफी और त्रिकोणीय सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले रविचंद्रन अश्विन का प्रदर्शन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ निराशाजनक रहा है। पहले वनडे में अश्विन ने 10 ओवर में 55 रन देकर 2 विकेट, दूसरे वनडे में 8 ओवर में 50 रन देकर 1 विकेट लिए। वहीं तीसरे वनडे में उन्होंने 9 ओवर में 58 रन लुटा दिए।

Source: Cricket News

No comments:

Post a Comment