Thursday, 24 October 2013

Modi cannot be a good PM : Javed Akhtar

Narendra Modi
पटना। गीतकार व राज्यसभा सांसद जावेद अख्तर का मानना है कि गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी अच्छे प्रधानमंत्री नहीं बन सकते। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी का दामन न सिर्फ सांप्रदायिक दंगे से दागदार है बल्कि वे लोकतांत्रिक भी नहीं हैं।
पटना आए गीतकार ने गुरुवार को एक स्कूल के कार्यक्रम में कहा कि गुजरात दंगों के कारण नरेंद्र मोदी लोकतंत्रीय नहीं रह गए। राज्यसभा सांसद ने आरोप लगाया कि मोदी गुजरात के मंत्रियों के साथ चपरासी की तरह व्यवहार करते हैं। ऐसे में वे देश कैसे चलाएंगे। उन्होंने कहा कि गुजरात में मोदी के तीसरी बार सत्ता में आने की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वे अपने प्रदेश में लोकतांत्रिक मूल्यों का आदर नहीं करते। मोदी की तरक्की लोकतंत्र के लिए चुनौती है।
मोदी को चुनाव अभियान समिति का प्रमुख बनाए जाने के बाद भाजपा से नाता तोड़ने वाले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए जावेद ने कहा कि इस प्रदेश में आए सकारात्मक विकास को देखते हुए यहां की जनता और भी बदलाव चाह रही है।

Source: News in Hindi

No comments:

Post a Comment