Monday, 21 October 2013

Narendra Modi tweet on Shobhan Sarkar


Unnao

नई दिल्ली (New Delhi News)। संत शोभन सरकार के कहने पर डौंडियाखेड़ा में खजाने की खुदाई करने पर कांग्रेसी सरकार को लताड़ने वाले भाजपा के प्रधानमंत्री पद के दावेदार नरेंद्र मोदी ने अपना सुर बदल लिया है। नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने आज सुबह ट्वीट करके कहा, 'संत शोभन सरकार के प्रति अनेक वर्षो से लाखों लोगों की श्रद्धा जुड़ी हुई है, मैं उनकी तपस्या और त्याग को प्रणाम करता हूँ।'
पहले मोदी ने कहा था कि कांग्रेस सरकार खजाने की खोज के बजाय विदेशों में जमा काला धन देश वापस लाने का प्रयास करे। आज सुबह मोदी ने शोभन सरकार के बारे में ट्वीट करने के साथ तुरंत एक और ट्वीट करके यह भी कहा, 'भारत सरकार से आग्रह करता हूँ की वो विदेशो में जमा काले धन के संबंध में एक श्वेत पत्र प्रस्तुत कर देश की जनता को आश्वस्त करे।'
इससे पहले नरेंद्र मोदी की डौंडियाखेड़ा खजाने (Daundia Kheda) पर टिप्पणी से नाराज संत शोभन सरकार ने उन्हें चिट्ठी लिखी थी। उन्होंने पूछा है कि भाजपा आपके प्रचार पर जो धन खर्च कर रही है वह काला है या सफेद? शोभन सरकार ने राष्ट्र को 21 हजार टन स्वर्ण कोष उपलक्ध कराने का संकल्प व्यक्त किया है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी व सैम पित्रोदा के कार्यो को उल्लेखनीय बताते हुए बोफोर्स, टिहरी और नर्मदा बांध जैसे मामलों में भाजपा को कठघरे में खड़ा किया। पत्र के आखिर में श्री शोभन आश्रम, शोभन कानपुर देहात लिखा है, दस्तखत की जगह ऊँ लिखा है। चिट्ठी मीडिया को शोभन सरकार के शिष्य ओमबाबा ने खुद बांटी।

Source: News in Hindi

No comments:

Post a Comment