Saturday, 26 October 2013

Pakistani onions bring down prices in Kashmir

onions

श्रीनगर। पूरे देश में प्याज की रिकार्ड तोड़ कीमत लोगों को रूला रही है। दिल्ली सहित कई बड़े शहरों में प्याज 100 रुपये किलो तक बिक रहा है। पानी सिर से ऊपर जाने के बाद केंद्र और राज्य सरकारों की नींद टूटी है। चुनावी साल में प्याज की कीमत को लेकर सरकारें परेशान हैं। अब सरकार ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान से प्याज आयात करने का फैसला किया है। इसका असर भी दिखने लगा है।
जम्मू कश्मीर में पाकिस्तान से आयातित प्याज ने लोगों को कुछ राहत दी है। जहां प्रदेश में शुक्रवार को प्याज 100 रुपये किलो बिक रहा था वहीं पाकिस्तान से प्याज आने के बाद आज लोगों को प्याज 75 रुपये किलो मिल रहा है। वैसे होलसेल मार्केट में पाकिस्तानी प्याज की कीमत 55- 60 रुपये प्रति किलो थी।

प्याज के होलसेल व्यापारी मुजफ्फर अहमद ने कहा कि जल्द ही महाराष्ट्र के नासिक से प्याज आना शुरू हो जाएगा तब लोगों को और राहत मिलेगी। नासिक का प्याज भी पाकिस्तानी प्याज से उत्तम किस्म का होता है। मोहम्मद अशफाक नाम के एक अन्य व्यापारी ने कहा कि दिवाली के बाद से प्याज की कीमतें कम होने लगेंगी जब देश के सभी हिस्सों से यहां प्याज यहां आने लगेगा। 

Source: News in Hindi

No comments:

Post a Comment