मुंबई। हर टीवी एक्ट्रेस का सपना होता है कि वो छोटे पर्दे से बड़े पर्दे पर अपना रंग बिखेरे। टीवी की दुनिया से फिल्मों की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाए। मधुबाला उर्फ दृष्टि धामी ने भी कुछ ऐसा ही सोच रखा है। चर्चा है कि फिल्म निर्माता रोहित शेंट्टी ने धामी को अपनी अगली फिल्म 'सिंघम टू' में अजय देवगन के साथ काम करने का ऑफर दिया है। हालांकि धामी की ओर से अब तक इसपर मुहर नहीं लगी है।
सूत्रों ने बताया कि 'सिंघम टू' में रोहित धामी को लेना चाहते हैं। लेकिन फिलहाल धामी लोकप्रिय टीवी सीरियल 'मधुबाला' को लेकर काफी व्यस्त हैं। ऐसे में उनके लिए दोनों चीजें एक साथ करना मुमकिन नहीं हो पाएगा। अगर वे इस फिल्म के लिए हां करती हैं तो उन्हें मधुबाला छोड़ना होगा और निर्माता को उनकी जगह किसी और को लेना होगा।
गौरतलब है कि हाल ही में धामी ने 'नच बलिए' का खिताब जीता है। धामी अपने पहले सीरियल गीत हुई सबसे पराई से लोगों के दिलों पर छा गई थी। इसके बाद सीरियल मधुबाला ने भी टीआरपी के सारे रिकार्ड तोड़ दिए। अब ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा कि धामी टीवी की पारी के बाद फिल्मों की पारी कैसे खेलती हैं।
Source: News in Hindi
No comments:
Post a Comment