Monday, 28 October 2013

Zeenat Amaan Walk in Ramp in a Doon Faishion Week

zeenat aman

देहरादून। अगर जीनत अमान की तमन्ना पूरी हुई तो डॉन, लावारिस तथा रोटी कपड़ा और मकान समेत 10 फिल्मों में धमाल मचाने वाली अमिताभ बच्चन और जीनत अमान की जोड़ी को एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर दिखाई दे सकती है। जीनत एक बार फिर बिग बी के साथ काम करना चाहती हैं।

अभिनेत्री जीनत अमान आज भी उनके साथ काम करने की इच्छुक हैं। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें आज भी बिग बी के साथ काम करने का मौका मिले तो वे तुरंत हां कर देंगी। 70 और 80 के दशक में यह जोड़ी बड़े पर्दे पर तहलका मचा चुकी है।
आज की अभिनेत्रियों में कट्रीना और प्रियंका चोपड़ा जीनत की फेवरेट हैं। जीनत मानती हैं कि आज की पीढ़ी में कहीं ज्यादा हुनर है, जिसके दम पर वह बेहतरीन काम करते हैं। उनका कहना है कि बिना किसी गॉडफादर के इन दोनों अभिनेत्रियों ने अपनी अदाकारी से बॉलीवुड में खास जगह बनाई है

रविवार को सिनमिट कम्युनिकेशन की ओर से आयोजित दून फैशन वीक में शिरकत करने पहुंची अपने जमाने की बेहतरीन अभिनेत्री जीनत अमान ने पैसफिक माल में सिगाराम्स ब्लेंडर्स प्राइड मैकिल नाइट दून फैशन वीक में मॉडल्स के साथ जैसे ही रैंप पर कदम रखा तो वहां बैठे दर्शकों ने तालियों से उनका भरपूर स्वागत किया। दून की सुंदरता पर वह कहती हैं कि यहां की सैर से तो वह महरूम रहीं, लेकिन वह इसकी खूबसूरती के आकर्षण से खुद को बचा नहीं पाईं। 

अपने नए प्रोजेक्टस पर बातचीत में उन्होंने कहा कि वह जल्द ही अपनी ब्लैक करेंसी लेकर दर्शकों के बीच आ रही हैं। उन्होंने कहा कि 'हरे रामा, हरे कृष्णा', 'सत्यम शिवम सुंदरम' और कुर्बानी मेरे करियर के लिए अहम साबित हुईं। जबकि 'लैला में लैला, ऐसी मैं लैला', 'आप जैसा कोई मेरी जिंदगी में आए' गीत मुझे आज भी पसंद हैं। 

उन्होंने बताया कि बॉलीवुड में आ रही नई पीढ़ी में काफी टैलेंट है। 1रविवार को सिनमिट कम्युनिकेशन की ओर से आयोजित दून फैशन वीक में शिरकत करने पहुंची अपने जमाने की बेहतरीन अभिनेत्री जीनत अमान ने कहा कि बॉलीवुड में लंबे समय तक टिके रहने के लिए टैलेंट का होना जरूरी है। नई पीढ़ी पूरी तैयारियों के साथ बॉलीवुड में एंट्री करती है, जो काफी हद तक सही भी है। उन्होंने कहा कि प्रियंका चोपड़ा और कैटरीना कैफ आज के दौर की बेहतरीन अभिनेत्रियां हैं। बगैर किसी गॉड फादर के इन्होंने बड़े पर्दे पर मुकाम हासिल किया है। उन्होंने कहा कि 'हरे रामा, हरे कृष्णा', 'सत्यम शिवम सुंदरम' और कुर्बानी मेरे करियर के लिए अहम साबित हुईं। जबकि 'लैला में लैला, ऐसी मैं लैला', 'आप जैसा कोई मेरी जिंदगी में आए' गीत मुडो आज भी पसंद हैं। नए नए प्रोजेक्ट के बारे में किए गए सवाल पर उन्होंने बताया कि जल्द ही उनकी फिल्म 'ब्लैक करेंसी' आने वाली है। दून की सुंदरता के सवाल पर उन्होंने कहा कि हालांकि उन्हें दून में घूमने का मौका तो नहीं मिला, लेकिन यहां की वादियां हमेशा से ही उनकी फेवरेट रहीं हैं। 

रैंप पर कदम रखते ही बजी सीटियां

पैसफिक माल में सिगाराम्स ब्लेंडर्स प्राइड मैकिल नाइट दून फैशन वीक में मॉडल्स के साथ जैसे ही जीनत अमान ने रैंप पर कदम रखा तो वहां बैठे दर्शकों ने कभी तालियां तो भी सीटियों से उनका स्वागत किया। साथ ही, विभिन्न डिजाइनरों द्वारा तैयार परिधानों में माडल्स ने रैंप पर जलवे बिखेरे। 

No comments:

Post a Comment