नई दिल्ली। अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने अपनी फिल्म बॉस को सुपरहिट कराने के लिए जमकर प्रमोशन किया, लेकिन उनकी इस मेहनत का असर भी बॉक्स ऑफिस पर अब तक नहीं नजर आया। अक्षय की फिल्म को रिलीज हुए चार दिन हो चुके हैं, लेकिन इन चार दिनों में यह फिल्म मुश्किल से 35 करोड़ तक ही पहुंच पाई है।
बुधवार को बकरीद के दिन रिलीज हुई बॉस ने पहले तीन दिन में लगभग 29 करोड़ का कलेक्शन किया था। शनिवार को इस फिल्म का कलेक्शन बढ़ने की उम्मीद लगाई जा रही थी, लेकिन कल भी यह फिल्म महज 6 करोड़ का कारोबार ही कर पाई। शनिवार से ज्यादा कलेक्शन तो इस फिल्म ने शुक्रवार को कर लिया था। शुक्रवार को बॉस ने लगभग 8.20 करोड़ रुपए कमाए थे।
बॉस की पहले दिन की ठीकठाक ओपनिंग को देखकर यह माना जा रहा था कि रविवार तक यह फिल्म 50 करोड़ रुपए का कारोबार कर लेगी। लेकिन अब इस लक्ष्य तक पहुंचना बहुत मुश्किल लग रहा है क्योंकि शनिवार का कलेक्शन देखकर रविवार को इस फिल्म से 15 करोड़ के बिजनेस की उम्मीद किसी को नहीं है।
No comments:
Post a Comment