मुंबई। रणवीर सिंह असल जिंदगी में जजबाती कहे जाते हैं। वे बड़ी आसानी से लोगों से घुल-मिल जाते हैं। तभी उनके नाम बड़ी आसानी से कभी दीपिका पादुकोण तो कभी अनुष्का शर्मा के साथ जुड़ जाते हैं। हाल-फिलहाल जब उन्हें डेंगू हुआ था, तो दीपिका खासतौर पर उनसे मिलने अस्पताल पहुंची थीं। उनकी कुशलता पूछने वालों में अन्य लोग भी थे, मगर एक समय उनकी काफी करीबी माने जाने वाली अनुष्का शर्मा कहीं नहीं दिखी। रणवीर खुद कहते हैं, 'अनुष्का अब मेरे उतने करीब नहीं हैं। यहां तक कि वह खबर भी झूठी थी कि वे मेरा जन्मदिन मनाने स्पेन गई थीं। वे मेरी जिंदगी में काफी स्पेशल हैं। मैं उनका काफी ख्याल भी रखता हूं, पर हमारी बीच अब पिछली वाली क्लोजनेस नहीं है। उसकी वजह भी है कि हम दोनों अपने-अपने कामों में खासे व्यस्त हैं। कभी मौका मिलता है तो हम मिलते हैं और खूब मस्ती करते हैं, पर काम में मसरूफ होते ही हम अलग दुनिया में चले जाते हैं। उसके बाद मिलना-जुलना, बात-चीत सब खत्म हो जाती है। वह पल बड़ा मुश्किल होता है। मैं उन्हें मिस करने लगता हूं।'
Source: Bollywood News
No comments:
Post a Comment