मुंबई। आप अभी जहां हैं, उसे मेहनत मानते हैं या किस्मत खिलाड़ी कुमार के नाम से चर्चित अक्षय कुमार लगातार फिल्मों को लेकर बिजी हैं। एक के बाद एक उनकी फिल्में आ रही हैं। फिल्मों से अलग अक्षय कुमार से कुछ सवाल..
दोनों को मानता हूं। यही सच भी है, क्योंकि एक के पहल पर ही दूसरा विचार करता है।
आप अगर अभिनय की दुनिया में नहीं होते कहां होते?
जाहिर है, मैं पहले वेटरिंग और कुकिंग में था, मार्शल आर्ट की भी ट्रेनिंग ली, फिर लोगों को सिखाता था, तो इनमें से ही किसी को अपनाता।
आपके करियर का टर्निग प्वॉइंट?
करियर का टर्निग प्वॉइंट तो मुझे नहीं मालूम, क्योंकि करियर ठीक चलता रहा है। हां, जिंदगी के टर्निग प्वॉइंट की बात हो, तो कुकिंग से अभिनय की दुनिया में आना टर्निग प्वॉइंट साबित हुआ और इसका श्रेय मैं ऊपर वाले को देता हूं।
क्या आप बचपन से ही अभिनय के प्रति आकर्षित थे?
था तो, लेकिन यह सब आसान नहीं होता। मैंने पहले ही कहा कि इसमें मेहनत के साथ-साथ किस्मत की भी भूमिका होती है। मैं अभिनेता बन गया और लोगों ने मुझे पसंद किया, तो यह मेरा नसीब है।
आप अंधविश्वासी हैं?
नहीं, लेकिन मैं इस तरह के या ऐसी किसी बात पर सोच-समझकर फैसला लेता हूं।
आपको धर्म में विश्वास है?
बिलकुल है, इस बारे में गलत धारणा कभी नहीं पालता।
कभी ईश्वर को लेकर मन में बुरे या निगेटिव भाव आए?
हम इंसान हैं और इंसान की फितरत है अपने साथ गलत होने पर आहत होना, तो कभी ऐसा हुआ होगा, लेकिन हाल के दिनों का तो मुझे याद नहीं।
आपकी नजर में जिंदगी क्या है?
जिंदगी एक ऐसा सफर है, जिसको जीते हुए हम हर दौर से गुजरते हैं, मगर खुश रहकर और हंसते रहना सही मायने में जिंदगी है।
..और प्यार?
प्यार सही में जिंदगी है। इसके बिना क्या जीना..?
आप सपने देखते हैं?
सपने तो जिंदगी को आगे ले जाने की सीढ़ी हैं। इसे सभी देखते हैं।
आपकी सफलता का राज?
वही, जो पहले बताया है -मेरी किस्मत।
आप खुद को कैसे रोल में फिट पाते हैं?
जैसा कि लोग जानते हैं, मैं ऐक्शन रोल में अधिक पसंद किया जाता हूं, पर एक जैसी भूमिका लगातार नहीं कर सकता।
आपको पहली खुशी कब मिली?
जब मैं अभिनय की दुनिया में आया। मेरी पहली तीन फिल्में 'सौगंध', 'दीदार' और 'मिस्टर बॉण्ड' बुरी तरह पिट गई। इन सब के बाद 'खिलाड़ी' आई, जो हिट हुई। मुझे सबसे बड़ी खुशी तभी मिली थी। 'खिलाड़ी' मुझे लोग आज भी कहते हैं। मैं भी इस नाम से खुश हूं। इसी फिल्म के प्रीमियर पर मैं अमित जी से पहली बार मिला था।
Source: Bollywood News
No comments:
Post a Comment