Monday, 21 October 2013

Lord Loomba's charity raises 1,50,000 pounds for Indian widows


indian widows

लंदन। ब्रिटिश संसद के ऊपरी सदन हाउस ऑफ लाडर््स के सदस्य राज लूंबा द्वारा स्थापित धर्मार्थ संस्था ने भारत की दस हजार गरीब विधवाओं के कल्याण के लिए 1.5 लाख पौंड (करीब 1.4 करोड़ रुपये) की धनराशि जुटाई है।
लूंबा फाउंडेशन द्वारा शनिवार को गिल्ड हॉल में वार्षिक रात्रि भोज का आयोजन किया गया। इस मौके पर ब्रिटेन के उप प्रधानमंत्री निक क्लेग ने कहा, भयानक रूप से भेदभाव झेल रही विधवाओं को राहत देने के प्रयास में संस्था ने शानदार काम किया है। उन्होंने कहा कि लार्ड लूंबा के प्रयास सराहनीय हैं। उन्होंने विधवाओं की जिंदगी को सुधारने के प्रयास में अपनी जिंदगी का एक बड़ा हिस्सा व्यतीत किया है। इस मौके पर लूंबा ने कहा कि पिछले साल संस्था ने दस हजार विधवाओं को सशक्त बनाने के लिए एक नई परियोजना शुरू की थी। उन्होंने कहा, इस परियोजना से हमने महज दस हजार विधवाओं को ही आर्थिक रूप से सशक्त नहीं किया बल्कि 30 हजार बच्चों को भी शिक्षित किया है। इन सभी महिलाओं के औसतन तीन बच्चे हैं। लूंबा ने बताया कि विधवाओं के मुद्दे को भारत सरकार काफी संवेदनशीलता से ले रही है। 

Source: News in Hindi

No comments:

Post a Comment