Monday, 21 October 2013

Zubaida Khanum’s funeral prayer offered


Zubaida Khanum


लाहौर। पाकिस्तानी फिल्म उद्योग की चोटी की पा‌र्श्व गायिकाओं में शुमार जुबैदा खानम का शनिवार रात निधन हो गया। उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। 78 वर्षीय गायिका पिछले कुछ वर्षो से दिल की बीमारियों से पीड़ित थीं। वह अपने पुत्रों के साथ लाहौर के वेस्टवुड कालोनी में रह रही थीं। 

डॉन अखबार की रिपोर्ट में कहा गया है कि खानम को हालत खराब होने पर लाहौर के एक अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। खानम का करियर जिस समय बुलंदी पर था, उन्होंने कैमरामैन रियाज बुखारी से निकाह कर लिया था और पाश्‌र्र्व गायिकी छोड़ दी थी। उनके पुत्र फैजल बुखारी भी जाने माने कैमरामैन हैं। संयोग से उनके पति का निधन भी 19 अक्टूबर को ही हुआ। खानम का जन्म 1935 में अमृतसर में हुआ था। विभाजन के बाद उनका परिवार लाहौर चला गया था। वह किसी भी पारंपरिक संगीत घराने से संबंध नहीं रखती थीं। खानम ने 1951 में 'बिल्लो' फिल्म से पा‌र्श्व गायिका के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी।

Source: News in Hindi

No comments:

Post a Comment