Thursday, 24 October 2013

Modi to address rally in Jhansi today


Narendra Modi

लखनऊ, जागरण ब्यूरो। भाजपा के प्रधानमंत्री पद के लिए उमीदवार नरेंद्र मोदी की दूसरी विजय शंखनाद रैली शुक्रवार को झांसी में होगी। इसमें बुंदेलखंड की बदहाली निशाने पर होगी। प्रदेश प्रभारी अमित शाह और लक्ष्मीकांत वाजपेयी समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता झांसी में डेरा डाले हुए हैं।
मोदी से संबंधित समाचार पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी का कहना है कि बुंदेलखंड पैकेज की लूट में सपा, बसपा व कांग्रेस संयुक्त रूप में शामिल रहे। क्षेत्र की जनता को अब भाजपा से आस है। क्षेत्रीय सड़कों की बदहाली सपा सरकार के दावों की पोल खोलती है।

मंच पर डेढ़ घंटा रहेंगे नरेंद्र मोदी
अपराह्न में ग्वालियर एयरपोर्ट पहुंचने के बाद नरेंद्र मोदी करीब सवा तीन बजे हेलीकॉप्टर से झांसी पहुंचेंगे। प्रदेश के सह मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित ने बताया कि झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के महल की तस्वीर से सुसज्जित रैली के मंच पर मोदी करीब डेढ़ घंटे तक रहेंगे। मंच पर मोदी के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह, कल्याण सिंह, उमा भारती, अमित शाह, लक्ष्मीकांत वाजपेयी व अन्य वरिष्ठ नेता भी रहेंगे।

Source: News in Hindi

No comments:

Post a Comment