Thursday, 24 October 2013

Uma bharti attacks on rahul gandhi


uma bharti

जागरण संवाददाता,अलीगढ़। भाजपा नेत्री उमा भारती ने राहुल गांधी के खतरे वाले भाषण पर जोरदार पलटवार किया है। गुरुवार को यहां आईं उमा भारती ने कहा, राहुल स्पष्ट करें कि कौन उनकी हत्या करना चाहता है? किससे उन्हें जान का खतरा है? पंजाब व श्रीलंका के आतंकवाद से, तमिल या सिखों से? बकौल उमा, यह आतंकवाद तो कांग्रेस व राहुल गांधी की दादी इंदिरा गांधी की देन है।
गुरुवार को विजय कौशल महाराज की श्रीराम कथा के पूर्ण होने के मौके पर आईं उमा भारती ने चुटकी ली कि राहुल कभी रोते हैं तो कभी गिड़गिड़ाते हैं। कांग्रेस ऐसे डरपोक को प्रधानमंत्री बनाना चाहती है, जबकि देश के भावी प्रधानमंत्री तो नरेंद्र मोदी हैं। उन्होंने गुजरात में न सिर्फ विकास कराया, बल्कि कानून व्यवस्था की शानदार मिसाल कायम की है। मुसलमान भी सिर्फ गुजरात में ही सुख-शांति से जी रहे हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री ने मुजफ्फरनगर दंगे के लिए कांग्रेस व सपा को जिम्मेदार ठहराया। कहा, छेड़खानी व मर्डर के दोषियों को सजा दी गई होती और महापंचायत से लौटते लोगों पर हमला न होता तो हिंसा न भड़कती। यह कांग्रेस-सपा की मिलीभगत और वोट बैंक राजनीति के चलते हुआ। उन्होंने एफडीआइ से फुटकर दुकानदारों को हो रहे नुकसान के लिए सत्ताधीशों को जिम्मेदार ठहराया। केंद्रीय बजट का लाभ नहीं मिलने के लिए प्रदेश सरकार के भ्रष्टाचार को जिम्मेदार ठहराया।

अलीगढ़ से चुनाव लड़ने को तैयार
साध्वी उमा भारती ने कहा कि भाजपा जहां से चाहेगी, लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। वो चाहे अलीगढ़ हो या फिर कोई और जिला हो। उन्होंने दावे से कहा कि देश में मोदी की लहर है और वे प्रधानमंत्री बनेंगे।

Source: News in Hindi

No comments:

Post a Comment