Tuesday, 29 October 2013

Roger Federer beats Grigor Dimitrov


Roger Federer

बासेल। पूर्व नंबर एक खिलाड़ी स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर घरेलू स्विस इंडोर टेनिस टूर्नामेंट में छठी बार खिताब हासिल करने से महज दो कदम दूर हैं। शुक्रवार देर रात खेले गए क्वार्टर फाइनल में फेडरर ने बुल्गारिया के ग्रिगोर दिमित्रोव को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। 17 बार के ग्रैंड स्लेम विजेता फेडरर ने अपनी खराब फॉर्म को पीछे छोड़ते हुए दिमित्रोव को 6-3, 7-6 से हराकर मैच अपने नाम किया।
तीसरी वरीयता प्राप्त फेडरर की इस जीत के साथ ही उनका सत्र के अंत में होने वाले एटीपी विश्व टूर फाइनल्स में पहुंचना भी तय हो गया है। यह पहली बार था दिमित्रोव और फेडरर कोर्ट पर आमने-सामने थे। विश्व के 22वें खिलाड़ी और आठवीं वरीयता प्राप्त दिमित्रोव ने पहला सेट आसानी से हारने के बाद दूसरे सेट में जबरदस्त संघर्ष किया और सेट को टाईब्रेकर में ले गए। हालांकि फेडरर ने अनुभव का फायदा उठाते हुए मैच अपने नाम किया।
फेडरर के अलावा शीर्ष वरीयता प्राप्त अर्जेटीना के जुआन मार्टिन डेल पोत्रो ने फ्रांस के पॉल हेनरी मैथ्यू को लगातार सेटों में 6-4, 6-4 से, जबकि कनाडा के वासेक पोसपिसिल ने क्रोएशिया के इवान डेडिग को 7-6, 6-4 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। वासेक सेमीफाइनल में फेडरर से भिड़ेंगे। फ्रांस के एडुआर्ड रोजर वेसलिन जर्मनी के डेनियल ब्रांड्स को तीन सेटों में 6-3, 4-6, 6-3 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे। 

 Source- News in Hindi

No comments:

Post a Comment