Friday, 18 October 2013

Former minister confessed that womans also invovle in sexual relation with me 10802519


rajasthan

जयपुर, जागरण संवाददाता। महिला से दुष्कर्म के आरोप में फंसे राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री बाबूलाल नागर ने आखिरकार मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ही ली।
उनका कहना है कि गत दो-तीन सालों में वह महिला से 15 से 20 बार अकेले में मिले हैं। लेकिन उन्होंने जो भी किया, उसकी इच्छा से ही किया। इस बीच खबर है कि सीबीआइ ने नागर को पूछताछ के लिए नोटिस भेज दिया है।
महिला पर आरोप लगाते हुए पूर्व मंत्री ने कहा कि उसने षडयंत्र के तहत ही मित्रता कर नजदीकियां बढ़ाई और उन्हें फंसाया। उन्होंने जांच एजेंसी को उन लोगों के नाम और मोबाइल नंबर दिए हैं, जो साजिश कर रहे हैं। इन लोगों ने महिला को इस काम के लिए मोटी रकम दी है।

गौरतलब है कि डीएनए रिपोर्ट में महिला के कपड़ों पर खुद का वीर्य मिलने की पुष्टि होने के बाद भी नागर इस मामले को षडयंत्र बता रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, नागर से सीबीआइ शुक्रवार को पूछताछ कर सकती है। 

Source: News in Hindi

No comments:

Post a Comment