जयपुर, जागरण संवाददाता। भाजपा के आरोपों से आहत होकर राजस्थान के मुख्य सचिव सीके मैथ्यू लंबी छुट्टी पर चले गए। अब वह चुनाव प्रक्रिया खत्म होने के बाद ही लौटेंगे। भाजपा ने उन पर कांग्रेस कार्यकर्ता के रूप में काम करने का आरोप लगाते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी से बुधवार को शिकायत की थी।
मुख्य सचिव का कहना है कि भाजपा के आरोप से उन्हें बड़ा धक्का लगा है। 36 साल के करियर में किसी ने उन पर ऐसे आरोप नहीं लगाए। वह नहीं चाहते कि उनकी कर्तव्यनिष्ठा पर शक किया जाए। चुनाव आयोग ने अभी तक इस मामले में कोई निर्णय नहीं लिया है। गौरतलब है कि भाजपा नेताओं ने निर्वाचन आयुक्त से शिकायत में कहा था कि मुख्य सचिव और स्वायत्त शासन सचिव जीएस संधु कांग्रेस को चुनाव के लिए चंदा दिलाने में मदद कर रहे हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का कहना है कि भाजपा ने हताशा में मुख्य सचिव पर आरोप लगाए हैं।
No comments:
Post a Comment