Wednesday 28 August 2013

Gang Rape With Minor in Jharkhand


crime aganst minor

संवाद सूत्र, बुंडू [रांची]। हवस के दरिंदो ने एक बार फिर मानवता को शर्मसार किया। घटना रांची जिले से 40 किलोमीटर की दूरी पर स्थित बुंडू थाना क्षेत्र की है। यहां नौवीं कक्षा की एक नाबालिग छात्रा के साथ मंगलवार की रात सात युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया।

मामले की सूचना पर स्थानीय पुलिस ने पगला बाबा के सुनसान स्थल से अ‌र्द्ध बेहोशी हालत में पीड़िता को बरामद किया। पीड़िता ने होश में आने के बाद पुलिस को आरोपियों की जानकारी दी। आठ घंटे के अंदर पांच आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा। दो आरोपियों की तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। सभी आरोपी बुंडू के कुम्हार टोली के हैं।

रांची के प्रभारी ग्रामीण एसपी राजीव रंजन सिंह ने बुंडू थाने में मीडिया को घटना की जानकारी दी। एसपी ने बताया कि बुधवार की सुबह आश्रम की सफाई करनेवालों ने नाबालिग को देखा और पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने लड़की के कपड़े, दुष्कर्मियों के पांच जोड़े चप्पल और वारदात से जुड़े कुछ नमूने जब्त किए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि त्वरित कार्रवाई के लिए पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा। 

Original Found Here.. http://www.jagran.com/news/national-gang-rape-with-minor-in-jharkhand-10681744.html

Tag: Gangrape, Jharkhand, News in Hindi, Hindi News, News

No comments:

Post a Comment