लॉस एंजिलिस। हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की ओर से अभिनेत्री एंजेलीना जोली को प्रतिष्ठित मानवता पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
अपने फिल्मी करियर के जरिये मानवाधिकार की वकालत करने और शरणार्थियों के लिए कार्य करने को देखते हुए अभिनेत्री को यह पुरस्कार दिया गया है। एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर्स आर्ट्स एंड साइंस की ओर से दिए जाने वाले गवर्नंर्स अवार्ड से एंजेलीना के साथ साथ अभिनेत्री एंजेला लांसबरी, स्टीव मार्टिन और कॉस्ट्यूम डिजाइनर पिएरो तोसी को भी सम्मानित किया गया। गवर्नंर्स अवार्ड को मानवता के क्षेत्र का ऑस्कर कहा जाता है। 38 वर्षीय अभिनेत्री जोली शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र उच्चायोग की विशेष दूत हैं।
वह अब तक संयुक्त राष्ट्र के 40 अभियानों में शामिल हो चुकी हैं। एंजेलीना सीरिया में जारी गृहयुद्ध में बेघर हुए लोगों की मदद भी कर चुकी हैं। पुरस्कार ग्रहण करते हुए एंजेलीना ने कहा, जब मैं युद्ध, अकाल और दुष्कर्म पीड़ितों से मिली, तब मुझे पता चला कि दुनिया के ज्यादातर लोग किस तरह जिंदगी जीते हैं। इससे पहले यह पुरस्कार एलिजाबेथ टेलर और पॉल न्यूमैन को दिया जा चुका है।
Source- Entertainment Hindi News
No comments:
Post a Comment