मुंबई (असिरा तरन्नुम)। क्रिकेटरों का 'बॉलीवुड वाला लव' हमेशा ही चर्चा का विषय रहा है। बॉलीवुड स्टार्स के साथ क्रिकेटरों के प्यार का चलन काफी पुराना है। युवराज सिंह का नाम कई बार कई हीरोइनों के साथ जोड़ा गया।
इस बार विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को साथ देखा गया है। इससे पहले विराट का नाम अभिनेत्री सारा जेन डियाज के साथ जोड़ा गया था। बॉलीवुड और क्रिकेट का कनेक्शन काफी पुराना है।
सूत्रों ने बताया कि रविवार देर रात मुंबई के वर्सोवा में दोनों साथ अनुष्का की गाड़ी में देखे गए। बताया जाता है कि अनुष्का की रेंज रोवर अरम नगर से निकली और उसके बाद कुछ दूर यरी रोड स्थित अनुष्का के घर के बाहर कुछ मिनटों तक रुकी रही। वहां आते-जाते लोगों ने दोनों को साथ में गाड़ी में बातें करते हुए देखा। बताया जाता है कि अनुष्का ने गुलाबी रंग की ड्रेस पहनी थी और विराट कोहली ने काले रंग की टी शर्ट और जींस पहन रखी थी।
गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले दोनों ने साथ मिलकर एक शैंपू का ऐड भी किया है। इस दौरान दोनों काफी करीब आए। इससे पहले विराट और अभिनेत्री सारा जेन डियाज की प्यार की अफवाहें फैल रही थी। (मिड डे)
Source- Entertainment News in Hindi
Source- Entertainment News in Hindi
No comments:
Post a Comment