Wednesday, 6 November 2013

शाहरुख के लिए दीपिका ने यह क्या कह डाला!

Deepika Padukone

मुंबई। अपनी अभिनेत्रियों के साथ फ्लर्ट करके लोगों को मनोरंजन करने वाले शाहरुख खान को उम्मीद भी नहीं होगी कि चेन्नई एक्सप्रेस की उनकी हीरोइन दीपिका पादुकोण उनके बारे में ऐसा कुछ कहेंगी। हैरान-परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि दीपिका ने शाहरुख के लिए कुछ उल्टा-सीधा नहीं कहा, बल्कि उनकी तुलना अपने अपने अभिभावकों से कर दी है।
दीपिका अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का कहना है कि फिल्मकार फराह खान और अभिनेता शाहरुख खान अभिभावक की तरह ही उनका ख्याल रखते हैं। वह दोनों ही उनका खास ख्याल रखते हैं। 

दीपिका ने फराह की 'ओम शांति ओम' से फिल्मी जगत में कदम रखा था। इस फिल्म में उनके साथ शाहरुख खान थे। हाल ही में उन्होंने शाहरुख के साथ 'चेन्नई एक्सप्रेस' में काम किया और बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म हिट रही। अब वह फराह खान की फिल्म 'हैपी न्यू इयर' में शाहरुख के साथ तीसरी बार अभिनय कर रही हैं।

No comments:

Post a Comment