Monday, 4 November 2013

Govt hikes onion MEP to $1,150/tonne to Check Prices

Government

नई दिल्ली। घरेलू बाजार में प्याज की ऊंची कीमत को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने इसके न्यूनतम निर्यात मूल्य (एमईपी) को बढ़ाकर 1,150 डॉलर प्रति टन कर दिया है। यानी इससे कम दाम पर इसका निर्यात नहीं किया जा सकता है। इससे पहले 19 सितंबर को इसका एमईपी बढ़ाकर 900 डॉलर प्रति टन किया गया था। विदेश व्यापार महानिदेशालय ने इस संबंध में सोमवार को अधिसूचना जारी की है।
हाल के महीनों में यह तीसरी बार है, जब निर्यात पर अंकुश लगाने के लिए एमईपी में बढ़ोतरी की गई है। प्याज कारोबारियों का कहना है कि ताजा वृद्धि से सिर्फ मनोवैज्ञानिक प्रभाव पड़ेगा, क्योंकि विदेशी बाजार के मुकाबले घरेलू बाजार में ही फसल का बेहतर दाम मिल रहा है। ऐसे में निर्यात लगभग नगण्य है। देश के ज्यादातर हिस्सों में यह अब भी 60-70 रुपये किलो बिक रहा है। 

गौरतलब है कि पिछले महीने हुई बारिश से नई फसल को नुकसान पहुंचा है, जिससे आपूर्ति प्रभावित हुई है। आपूर्ति बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार ने प्याज आयात में तेजी लाने सहित कई कदम उठाए हैं।

Source- News in Hindi

No comments:

Post a Comment