चंडीगढ़। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने आज रिलीज हो रही फिल्म 'राम-लीला' के निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली, अभिनेत्री दीपिका पादुकोण एवं अभिनेता रणवीर सिंह की गिरफ्तारी पर मामले की अगली सुनवाई 19 नवंबर तक रोक लगा दी है। लेकिन इन सितारों पर गिरफ्तारी की तलवार तो तब तक लटकती ही रहेगी, जब तक इस मामले में उन्हें अदालत से पूरी तरह राहत नहीं मिल जाती।
भंसाली, दीपिका व रणवीर ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर जालंधर के थाना डिवीजन नं. तीन में दर्ज एफआइआर रद करने एवं कार्यवाही पर रोक लगाने की मांग की थी। जालंधर के ललित कुमार ने धारा-295ए के तहत एफआइआर दर्ज करवाई थी। इसमें आरोप लगाया गया था कि फिल्म हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचती है। भंसाली, दीपिका व रणवीर ने दायर याचिका में कहा है कि शिकायतकर्ता के आरोप गलत हैं।
इस फिल्म के खिलाफ ऐसे ही आरोप लगाकर दिल्ली हाईकोर्ट में भी याचिका दायर की गई थी, जिसे दिल्ली हाईकोर्ट ने 50 हजार रुपये जुर्माना लगाने के साथ खारिज कर दिया था। फिल्म शेक्सपीयर के उपन्यास 'रोमियो व जूलियट' से प्रेरित है जिसमें राम व लीला दो किरदार हैं। फिल्म का पूरा नाम गोलियों की रासलीला राम-लीला है। इसी नाम पर ही सेंसर बोर्ड ने फिल्म को पास किया है।
Source- Entertainment Hindi News
No comments:
Post a Comment