नई दिल्ली। भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआइ) ने जेट-एतिहाद सौदे को मंजूरी दे दी है।
अबुधाबी स्थित एतिहाद एयरवेज ने नरेश गोयल के नेतृत्व वाली जेट में 24 फीसद हिस्सेदारी खरीदने के लिए यह सौदा इसी साल अप्रैल में किया था।
सौदे को मंजूरी मिलने से अब 2,058 करोड़ रुपये का विदेशी निवेश हो सकेगा। सीसीआइ ने कहा है कि यदि कंपनी की ओर से उपलब्ध कराई गई जानकारी गलत पाई गई तो मंजूरी किसी भी समय रद की जा सकती है।
Source- Business News in Hindi
No comments:
Post a Comment