जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। रिलायंस लाइफ इंश्योरेंस कंपनी ने अपने पॉलिसीधारकों की लैप्स हो चुकी पॉलिसियों के नवीनीकरण के लिए नई सुविधा का एलान किया है। अब कंपनी के पॉलिसीधारक बिना किसी पेनाल्टी का भुगतान किए अपनी पॉलिसी को फिर से चालू करवा सकेंगे।
रिलायंस लाइफ की ओर से कहा गया है कि इसके तहत पॉलिसीधारकों को मेडिकल जांच कराने की भी जरूरत नहीं होगी। उन्हें केवल अपने बकाया प्रीमियम का भुगतान करना होगा। आमतौर पर पॉलिसीधारकों को अपनी पॉलिसी रिन्यू कराने के लिए बकाया के साथ-साथ ब्याज का भी भुगतान करना होता है। मगर रिलायंस ने अपने पॉलिसीधारकों को इससे मुक्त कर दिया है।
रिलायंस लाइफ के सीईओ अनूप राव ने बताया कि कंपनी अपनेसभी बीमा उत्पादों के लिए यह सुविधा उपलब्ध करा रही है। उपभोक्ता 30 नवंबर तक अपनी लैप्स हो चुकी पॉलिसियों का नवीनीकरण करवा सकते हैं।
Source- News in Hindi
No comments:
Post a Comment