Friday, 15 November 2013

Mid-Air Scare as AI Plane Door not Properly Locked

Mid-air
नई दिल्ली। जेद्दा से हैदराबाद के रास्ते मुंबई जाने वाले विमान के करीब 400 यात्री उस समय दहशत ग्रस्त हो गए जब जेद्दा से उड़ान भरते ही कॉकपिट में यह संकेत मिलने लगा कि विमान का एक दरवाजा ठीक से बंद नहीं हुआ है। इसके बाद विमान को जेद्दा वापस उतारना पड़ा। 

एयर इंडिया के सूत्रों ने बताया कि 380 यात्रियों व चालक दल के 12 सदस्यों के साथ शुक्रवार की सुबह एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या एआइ 964 के रूप में बोइंग 747 ने उड़ान भरी थी। विमान हवा में ऊपर चढ़ रहा था तभी एक दरवाजे के ठीक से नहीं बंद होने के बारे में कॉकपिट में चेतावनी की बत्ती जलने लगी। इसके बाद फिर से जेद्दा में विमान उतारा गया । इसके बाद इंजीनियरों ने विमान की खराबी दूर की।
एयर इंडिया ने हवा में विमान का दरवाजा खुलने की बात से इन्कार किया है। इस वजह से विमान करीब दो घंटे बाद उड़ान भर पाया और इसे हैदराबाद के बजाय मुंबई की ओर मोड़ दिया गया। इसका कारण था कि उड़ान के लिए चालक दल के सदस्यों की समय सीमा लगभग समाप्त होने वाली थी।

 Source- Hindi News

No comments:

Post a Comment