Tuesday, 5 November 2013

Ranveer Wants to Work with Deepika Padukone Again

Ranveer Singh

मुंबई। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की लव स्टोरी में कितनी सच्चाई है, यह तो उनकी आने वाली फिल्म रामलीला के रिलीज होने के बाद चल जाएगा। लेकिन ये दोनों ही स्टार फिर से एक-दूसरे के साथ काम करना चाहते हैं।
दीपिका ने फिल्म की प्रमोशन के दौरान कहा, 'मुझे इस बात को स्वीकार करने में कोई शर्म नहीं है कि कई अहम चीजों में से एक चीज यह भी है कि लोग प्रोमो देखकर हमारी जोड़ी पर चर्चा कर रहे हैं। प्रोमो देखने के बाद यही पहली बात है जिस पर लोग प्रतिक्त्रिया दे रहे हैं, इसलिए निश्चित रूप से यह एक अच्छी बात है।'
संजय लीला भंसाली की फिल्म रामलीला 15 नवंबर को रिलीज हो रही है। दीपिका ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि जब लोग फिल्म में हमें साथ देखेंगे तो वे हर बार पर्दे पर हमें साथ देखना चाहेंगे। मुझे उम्मीद है कि हम जल्द ही साथ में किसी दूसरी फिल्म में भी काम करेंगे। रणवीर भी फिर से दीपिका के साथ काम करना चाहते हैं। रामलीला शेक्सपीयर के 'रोमियो एंड जूलिएट' पर आधारित है।


No comments:

Post a Comment