Wednesday, 20 November 2013

Russian company to send 32 satellites into Space

Russia

मास्को। रूस और अमेरिका के बीच उपग्रह प्रक्षेपण के क्षेत्र तेज प्रतिस्पर्धा मची हुई है। इसी कड़ी के रूप में रूसी कंपनी कॉस्मोट्रास ने बुधवार को ऐलान किया कि वह एक लांच में रिकॉर्ड 32 उपग्रह अंतरिक्ष में छोड़ेगा। 32 उपग्रहों से लैस डनेपर रॉकेट को आज सुबह 11 बजकर 10 मिनट पर ओरेनबर्ग क्षेत्र स्थित प्रक्षेपण स्थल से छोड़ा जाएगा।
गौरतलब है कि बुधवार को अमेरिकी कंपनी ऑरबिटल ने 29 उपग्रहों से लैस एक रॅाकेट को अंतरिक्ष में छोड़ा था। यदि रूस का आज का अभियान सफल होता है तो यह विश्व रिकॉर्ड होगा। भारत ने अब तक एक साथ 10 उपग्रह अंतरिक्ष में छोड़े हैं।

रूसी और यूक्रेनी उद्यमों ने डनेपर को एक सामरिक बैलिस्टक मिसाइल से परिवर्तित किया गया है। कॉस्मोट्रास ने 18 रॉकेटों से 65 उपग्रह अंतरिक्ष में भेजे हैं।

No comments:

Post a Comment