Wednesday, 20 November 2013

Sensex falls as Fed tapering Worries Resurface

Sensex

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजारों से मिले खराब संकेतों से घरेलू बाजारों में जोरदार गिरावट आई है। क्यूई3 में जल्द कटौती का असर घरेलू बाजारों पर भी देखने को मिल रहा है। इसके अलावा, कमजोर रुपये ने भी बाजार पर दबाव बनाया है। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया गिरकर 63 के करीब आ गया है।

बैंक, कैपिटल गुड्स, पावर, रियल्टी, एफएमसीजी और ऑयल एंड गैस शेयरों की पिटाई से भारतीय बाजार गिरे हैं। बाजार के कारोबार में आलम ये है कि बीएसई के सभी प्रमुख इंडेक्स लाल निशान में हैं। हालांकि, दिग्गजों की तरह मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में नरमी नहीं है।

30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 143 अंक की गिरावट के साथ 20,492.5 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। हालांकि, सेंसेक्स कुछ ही देर में 200 अंक से ज्यादा लुढ़क गया। वहीं, 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 45 अंक टूटकर 6,078 पर आ गया है।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों की बात करें तो क्यू्ई3 में वापसी के संकेतों से अमेरिकी बाजारों में मायूसी छा गई। बुधवार के कारोबारी सत्र में डाओ जोंस 66.2 अंक की कमजोरी के साथ 15,900.8 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक 10.3 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ। अमेरिकी बाजारों की नरमी का असर एशियाई बाजारों पर साफ देखने को मिल सकता है।

Source- Business Hindi News

No comments:

Post a Comment