नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म महोत्सव के मौके पर हिंदी सिनेमा में अपने अतुलनीय योगदान के लिए गुजरे जमाने की मशहूर अभिनेत्री वहीदा रहमान को पहले शताब्दी फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। गोवा में 20 नवंबर से शुरू होने जा रहा यह महोत्सव दस दिनों तक चलेगा।
हिंदी सिनेमा के 100 साल पूरे होने को यादगार बनाने के लिए भारत सरकार ने इसी साल शताब्दी फिल्म पुरस्कार की शुरुआत की है। हर साल किसी न किसी फिल्म अभिनेता या अभिनेत्री को भारतीय फिल्मों में उनके योगदान को देखते हुए यह पुरस्कार दिया जाएगा। 77 वर्षीय अभिनेत्री वहीदा फिल्म गाइड, साहिब बीबी और गुलाम, प्यासा में अपने दमदार अभिनय के लिए जानी जाती हैं।
पांच सदस्यों की एक ज्यूरी ने पुरस्कार के लिए उनके नाम का चयन किया। शताब्दी फिल्म पुरस्कार के तहत उन्हें एक प्रशस्ति पत्र, प्रमाण पत्र, मेडल (चांदी का मोर), शॉल और दस लाख रुपये की राशि दी जाएगी। वहीदा रहमान को वर्ष 1972 में प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान 'पद्म श्री' से सम्मानित किया गया था। इसके बाद वर्ष 2011 में उन्हें पद्म भूषण से नवाजा गया।
Source- Entertainment Hindi News
Source- Entertainment Hindi News
No comments:
Post a Comment