नई दिल्ली। दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक बिल गेट्स को कौन नहीं जानता। बिल गेट्स और उनकी पत्नी मिंडा गेट्स के फाउंडेशन से भी आप वाकिफ होंगे। ये फाउंडेशन दुनिया में एचआईवी एड्स को जड़ से खत्म करने के लिए करोड़ों-अरबों रुपये का अनुदान कर चुकी है। अपने इसी मकसद को पूरा करने के लिए बिल और मिंडा ने इस साल मार्च में एक अजीबोगरीब आइडिया पेश किया था। उन्होंने एक प्रतियोगिता रखी थी कि जो दुनिया का सबसे बेहतर कंडोम डिजाइन करेगा उसे 1,00,000 डॉलर का ग्रांट दिया जाएगा। ये रकम किसी के लिए भी कम नहीं हो सकती। जब यह बात बाजार में सामने आई तो लोगों ने इसका बड़ा मजाक उठाया था। दुनिया के दिग्गज कारोबारी होने के साथ-साथ बिल गेट्स सामाजिक कार्यो में लंबे समय से जुड़े हैं।
बिल और मिंडा फाउंडेशन ने इसके लिए 11 विजेताओं को चुन लिया है। अब सब के मन में यही सवाल है कि आखिर दुनिया का सबसे बेहतर यानी नेक्स्ट जेनरेशन का कंडोम कैसा होगा? क्या यह काफी पतला और इंसान की स्किन की तरह होगा? या यह इतना स्मार्ट होगा कि यूजर को कुछ करने की जरूरत नहीं होगी? या यह सुपर-स्ट्रॉन्ग और सुपर-स्ट्रेचेबल ग्रैफीन से बना होगा।
जब इस प्रतियोगिता को किया गया था जब बिल गेट्स फाउंडेशन को 800 एप्लिकेशन मिली थीं। शॉर्ट लिस्टेड यूनिट्स में एक भारत से भी है। तिरुअनंतपुरम की एचएलएल लाइफकेयर लिमिटेड के लक्ष्मीनारायण रघुपति को फाउंडेशन की तरफ से शॉर्ट लिस्ट किया गया है। रघुपति और उनकी टीम लिस्ट में अमेरिका के 6, ब्रिटेन के 2 और दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के एक-एक रिसर्चरों से आगे है।
एक अंग्रेजी अखबार में प्रकाशित खबर के मुताबिक, रघुपति ग्रैफीन से कंडोम बनाने की बात करते हैं। यह कई तरह की परस्पर विरोधी चीजों का बेहतरीन मिश्रण है। यह पेपर शीट से लाखों गुना पतला, स्टील से 200 गुना मजबूत और रबर से ज्यादा लचीला है। 36 साल के रघुपति कहते हैं कि यह अब तक सबसे मजबूत स्ट्रेचेबल मटीरियल है, लिहाजा कंडोम के लिए इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता। पहले हिंदुस्तान लेटेक्स के नाम से मशहूर कंपनी एचएलएल सालाना 16 लाख कंडोम बनाती है। यह दुनिया की बड़ी कंडोम कंपनियों में शामिल है।
इसके अलावा, मैंचेस्टर विश्वविद्यालय के अरविंद विजय राघवन और उनकी टीम द्वारा प्रस्तावित कंडोम डिजाइन में नया इलास्टोमेरिक मैटिरियल का इस्तेमाल हुआ है जो सेक्स के वक्त नेच्युरल संसेशन देगा। साथ ही, कैलिफोर्निया फेमिली हेल्थ काउंसिल की ओर से भी एक डिजाइन आया है।
Source- Business News in Hindi
No comments:
Post a Comment