मॉस्को। भारत के रक्षा मंत्री एके एंटनी शुक्रवार को रूस के बंदरगाह शहर सेवरोदविंस्क पहुंचे। शनिवार को यहीं रूस के पनडुब्बी निर्माण केंद्र सेवमाश शिपयार्ड में विमानवाहक युद्धपोत आइएनएस विक्रमादित्य भारत को सौंपा जाएगा।
नौसेना प्रमुख एडमिरल डीके जोशी पहले ही यहां पहुंच गए थे। एंटनी के साथ रक्षा सचिव आरके माथुर व अन्य अधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल चार दिवसीय दौरे पर रूस पहुंचा है।
एंटनी सैन्य तकनीकी सहयोग पर भारत और रूस के अंतर सरकारी आयोग की बैठक में भी शामिल होंगे।
Source- Hindi News
No comments:
Post a Comment