मुंबई। निर्माता अनुराग कश्यप और कल्कि कोचलिन ने अपने तलाक की खबरों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि वे दोनों कुछ समय के लिए अलग हो रहे हैं, लेकिन तलाक नहीं ले रहे हैं। दोनों ने मीडिया से गुजारिश की है कि उन्हें प्राइवेसी दी जाए ताकि वे अपने बीच बिगड़ी बातें सुधार सकें।
दो साल पहले शादी के बंधन में बंधने वाली जोड़ी कल्कि कोचलिन और अनुराग कश्यप के बीच कुछ समय से चीजें ठीक नहीं चल रही है। इसलिए दोनों एक दूसरे को फिर से समझने और बिगड़ी बातें सुधारने के लिए वक्त का सहारा ले रहे हैं। लेकिन तलाक नहीं ले रहे हैं।
पिछले दिनों खबरें आ रहीं थी कि दोनों की शादी खतरे में है, लेकिन कल्कि और अनुराग ने मीडिया से साफ कहा,'ये सच है कि हम दोनों अलग हो रहे हैं, हमें एक दूसरे को समझने का वक्त चाहिए, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि हम तलाक ले रहे हैं।'
गौरतलब है कि साल 2009 में फिल्म 'देव डी' की शूटिंग के दौरान दोनों को प्यार हो गया था और फिर दो साल बाद 2011 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए। कल्कि ने शादी में लाल रंग का जोड़ा पहना था, वे बहुत ही खूबसूरत लग रहीं थीं।
Source- Entertainment Hindi News
Source- Entertainment Hindi News
No comments:
Post a Comment