संवाद सहयोगी, गन्नौर: जीटी रोड किनारे चिरस्मी रोड स्थित गांव बड़ौता मोड़ से पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया है। युवक की हत्या करने के बाद शव को यहां फेंका गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल हास्पिटल में भेजवा दिया है। पुलिस ने फिलहाल अज्ञात के खिलाफ हत्या व शव को खुर्द-बुर्द करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शुक्रवार सुबह पुलिस को सूचना मिली की जीटी रोड किनारे गांव चिरस्मी रोड पर झाड़ियों में एक युवक का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही गन्नौर थाना प्रभारी अब्दुल शाहिद अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच की तो पाया कि युवक का तार से गला दबाकर उसकी हत्या की गई है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल हास्पिटल में भेजवा दिया।
हत्या कर फेंका गया है शव
गन्नौर थाना प्रभारी अब्दुल शाहिद ने बताया कि प्रथम दृष्टया लगता है कि युवक की हत्या किसी अन्य स्थान पर करने के बाद शव को यहां फेंका गया है। जिस स्थान पर शव मिला है वहां झगड़े का कोई निशान नहीं है। अगर वहां हत्या की गई होती तो वहां हाथापाई के दौरान बने निशान अवश्य मिलते।
शव की शिनाख्त के लिए शुरू किया प्रयास
पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए प्रयास शुरू कर दिया है। युवक की उम्र करीब 24 वर्ष है। उसके शरीर पर हरी-नीली चेकदार कमीज व हल्की भूरी पेंट लिपटी है। पुलिस टीम शव की शिनाख्त के लिए आसपास के क्षेत्र में पंचायतों से संपर्क बनाने के साथ ही आसपा
Source- News in Hindi
No comments:
Post a Comment