Friday, 1 November 2013

निशक्तों पर टिप्पणी से हंगामा


कानपुर, निज संवाददाता : यातायात माह के उद्घाटन में निशक्तों पर टिप्पणी और सीओ ट्रैफिक की प्रतिक्रिया से कुछ देर को बवाल खड़ा हो गया। निशक्त ट्रैफिक वार्डनों ने नारेबाजी करते हुए कार्यक्रम का बहिष्कार कर दिया। 

कार्यक्रम में मर्चेट चेंबर आफ यूपी की जरनल सेक्रेटरी अनीता झा के यह कहने पर कि निशक्तों को चौराहों पर तैनात करना ठीक नहीं है, उन पर शारीरिक बोझ बढ़ रहा है। कानपुर जैसे शहर की यातायात व्यवस्था इनके संभाले नहीं संभलेगी, ट्रैफिक की स्थिति जस की तस है। सीओ ट्रैफिक आरके नायक मंच पर आए और माइक पकड़कर निशक्त टै्रफिक वार्डनों को कार्यक्रम से चले जाने को कह दिया। इस पर कार्यक्रम में बैठे ट्रैफिक वार्डन बाहर जाने लगे। एकाएक हुई इस घटना से पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी अवाक रह गए। वार्डनों ने नारेबाजी शुरू कर दी। आलाधिकारियोंने सीओ की क्लास लगाई। पुलिस वालों ने निशक्तों को समझाने की कोशिश की, पर वह नहीं माने। इस बीच नायक दोबारा मंच पर पहुंचे और उनके कहने पर निशक्त शांत हुए।

Source- News in Hindi

No comments:

Post a Comment