संवाददाता, जालंधर : तालमेल कमेटी के आह्वान पर विभिन्न मुलाजिम संगठनों ने शुक्रवार को डीए की अदायगी और 30 फीसदी बकाया एरियर की मांग को लेकर रोष मार्च निकाला गया। द क्लास फोर गवर्नमेंट इंप्लाइज यूनियन के सुभाष मंट्टू, सोहन लाल बावा और वेद प्रकाश ने बताया कि सरकार ने लंबे समय तक टालमटोल के बाद अभी तक कच्चे मुलाजिम पक्के नहीं किए। धरने में पंजाब रोडवेज, नगर निगम सफाई मजदूर यूनियन, क्लास फोर यूनियन इंटक के सदस्य शामिल हुए। मुलाजिमों ने इन मांगों पर जल्द ही संघर्ष शुरू करने का ऐलान किया। जगतार सिंह, प्यार चंद, अमरीक सिंह, हरकेवल सिंह, मेजर सिंह, प्रदीप कुमार आदि मौजूद थे।
Source- News in Hindi
No comments:
Post a Comment