Friday, 1 November 2013

नाबालिग पाकेटमार सीसीटीवी में कैद

जागरण प्रतिनिधि, जालंधर : चरणजीत पुरा में स्थित एक करियाना स्टोर में खरीदारी करने आए एक व्यक्ति की पाकेट से पैसे निकालता नाबालिग पाकेटमार सीसीटीवी में कैद हो गया। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के जरिए उसकी पहचान कर रही है। चरणजीत सिंह निवासी दिलबाग नगर एक्सटेंशन ने बताया कि वह वीरवार को अरोड़ा ब्रदर्ज करियाना स्टोर चरणजीतपुरा में खरीदारी करने गया। जब पैसे देने के लिए जेब में हाथ डाला तो देखा कि उसकी जेब में पड़े पांच हजार रुपये गायब थे। इसके बाद दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो दुकान में खड़े करीब 15-16 साल के लड़के ने उनकी जेब से पैसे निकाले थे। दुकान का मालिक भी उस लड़के को नहीं पहचानता था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के जरिए पैसे निकालने वाले युवक की पहचान शुरू कर दी है।


Source- News in Hindi

No comments:

Post a Comment