मुंबई। 'मन जो कहता है शरीर वही करता है और उसी तरफ चलता है।' ऐसा हम नहीं बल्कि कई बार न्यूड हो चुकीं शर्लिन चोपड़ा मानती हैं। शर्लिन ने हाल ही में माइक्रो ब्लागिंग साइट ट्विटर पर ये बातें लिखी हैं। शर्लिन ने साफ लिखा कि नग्नता में कोई बुराई नहीं है, इसमें कोई गंदगी नहीं है।
शर्लिन ने लिखा कि जो लोग नग्नता को गंदी नजर से देखते हैं उनके बारे में कुछ कहना बेकार है। उन्होंने लिखा कि कुछ लोग दुनिया की सच्चाई और अपने बनाए हुए तथ्यों के आधार पर ऐसी सोच बना लेते हैं। 'मेरे दिमाग में उनकी सोच की गंदगी को मिटाने का कोई उपाय नहीं है। मैं जानती हूं कि मैं सही और सच्ची हूं। कोई इस सच को झुठला नहीं सकता है। लोगों को कामुकता और असभ्यता के बीच फर्क करना आना चाहिए। दोनों के बीच जमीन आसमान का फर्क है।'
गौरतलब है कि शर्लिन इन दिनों अपनी फिल्म कामसूत्र थ्री डी को लेकर काफी व्यस्त हैं।
Source- Entertainment News in Hindi
No comments:
Post a Comment