Tuesday, 12 November 2013

Mumbai Taj Palace hotel shines blue in honour of Sachin

Sachin Tendulkar
मुंबई। बस दो दिन और, फिर शुरू होगा पांच दिनों तक चलने वाला वह सफर जिसके खत्म होने के साथ एक युग का अंत हो जाएगा। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर गुरुवार को मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर अपने करियर का आखिरी मैच खेलने उतरेंगे, जाहिर है कि इस मौके पर हर कोई इस महानतम खिलाड़ी को सम्मान देने से चूकना नहीं चाहेगा और इसी कड़ी में अब मुंबई का प्रसिद्ध होटल ताज भी शामिल हो गया है।

वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले सीरीज के दूसरे व अंतिम टेस्ट के लिए टीम इंडिया के खिलाड़ी मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया के करीब स्थित मशहूर होटल ताज में रुक रहे हैं। ऐसे में भला यह होटल देश के लाडले को सलाम देने से कैसे चूकता। होटल प्रबंधन ने सचिन के सम्मान में पूरे होटल को नीली रोशनी से जगमग कर दिया है। गौरतलब है कि शुरू से वनडे क्रिकेट के जरिए टीम इंडिया का ट्रेडमार्क रंग नीला ही रहा है और जब से वनडे क्रिकेट रंगीन कपड़ों में खेला जाना शुरू हुआ था, तब से अभी तक सचिन ने भारतीय वनडे टीम की हर जर्सी पहनी है (हाल में बदली गई जर्सी को छोड़कर)। इसी लिहाज से ताज होटल ने मास्टर ब्लास्टर के सम्मान में होटल को रोशन करने के लिए नीला रंग चुना।

No comments:

Post a Comment