Sunday, 17 November 2013

Boy Friend Threw Acid on His Girl Friend

crime

नई दिल्ली, जासं। बेगमपुर इलाके में सिरफिरे आशिक ने बाजार से घर लौट रही युवती व उसकी सहेली पर तेजाब फेंक दिया। दोनों को रोहिणी स्थित बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी की पहचान राजीव नगर निवासी मनोज के रूप में हुई है। वह मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
पुलिस के अनुसार, 19 वर्षीय पीड़िता राजीव नगर के ए ब्लॉक में परिवार के साथ रहती है। आरोपी मनोज [23] भी उसी इलाके में पिता के साथ रहता है। दोनों एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे, लेकिन परिवार के लोग तैयार नहीं थे। एक महीने पहले पीड़िता को लेकर मनोज बिहार चला गया था। पीड़िता के परिजनों ने बेगमपुर थाने में मनोज के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। करीब एक सप्ताह पहले ही दोनों दिल्ली आए थे। इसके बाद पीड़िता अपने परिजनों के पास चली गई थी। पीड़िता ने पुलिस को बताया था कि वह अपनी मर्जी से मनोज के साथ गई थी। इसके बाद पुलिस ने मामले को रफा-दफा कर दिया था। दिल्ली आने के बाद से पीड़िता ने मनोज से बातचीत करना बंद कर दिया था।
रविवार शाम सात बजे पीड़िता अपनी सहेली [20] के साथ आटा खरीदने बाजार गई थी। जब वह लौट रही थी, तभी इंद्रप्रस्थ स्कूल के पास घात लगाए मनोज ने पीड़िता पर तेजाब फेंक दिया। तेजाब से सहेली भी झुलस गई। पुलिस के अनुसार, पीड़ित युवती का चेहरा करीब 50 फीसद झुलसा है, जबकि सहेली का हाथ करीब 20 फीसद झुलस गया है। पुलिस प्रेम-प्रसंग का मामला मानने के साथ ही आरोपी के पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
तेजाब फेंकने के मामले
अप्रैल: नंदनगरी में 21 वर्षीय युवती पर तेजाब फेंका
जुलाई: पंजाबी बाग में 47 वर्षीय महिला पर स्कूटर सवार दो युवकों ने तेजाब फेंका
अगस्त: दिलशाद गार्डन में 40 वर्षीय महिला पर मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों ने तेजाब फेंका
अक्टूबर: गीता कॉलोनी में ट्यूशन से घर लौट रही दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्र पर सिरफिरे युवक ने तेजाब फेंका।

Source- Hindi News

No comments:

Post a Comment