मुंबई। गुत्थी यानी सुनील ग्रोवर के फैंस के लिए एक अच्छी खबर है। बहुत जल्द ही गुत्थी अपने नए शो में नजर आ सकते हैं। माना जा रहा है कि कॉमेडियन कपिल शर्मा से अलग होकर सुनील अपना नया शो लॉन्च करने वाले हैं, जिसका नाम 'द गुत्थीज शो' रखा जाएगा।
सूत्रों ने बताया कि सुनील ग्रोवर इन दिनों अपने नए शो की तैयारी में जुटे हैं, लेकिन चर्चा कुछ ऐसी है कि गुत्थी विदेश में कपिल के साथ शो करने में व्यस्त हैं। हालांकि अब तक दोनों खबरों की पुष्टि नहीं हुई है।
भले ही कुछ दिनों पहले कपिल शर्मा ने ट्वीट करके गुत्थी के शो से अलविदा कहने पर अपनी चुप्पी तोड़ी थी। कपिल ने साफ कहा था कि उनके और गुत्थी के बीच सब कुछ ठीक है, लेकिन अगर गुत्थी को शो में दिक्कतें महसूस हो रहीं हैं तो वे उन्हें जबरदस्ती शो में वापस आने के लिए नहीं कहेंगे,अगर गुत्थी वापस आते हैं तो उनका तहे दिल से स्वागत किया जाएगा।
गौरतलब है कि कई एपिसोड से गुत्थी शो में नजर आ रहीं हैं। माजरा कुछ ऐसा है कि शो की लोकप्रियता को देखते हुए गुत्थी ने चैनल और प्रोडक्शन टीम से ज्यादा पैकेज की मांग की थी, लेकिन टीम ने देने से इन्कार कर दिया। जिसके बाद से गुत्थी शो में नजर नहीं आ रहे हैं। लेकिन गुत्थी के करीबी सूत्रों ने बताया कि उन्हें काफी समय से ही शो में असहजता महसूस हो रही थी। भविष्य में परेशानी और न बढ़े इसलिए उन्होंने शो को अलविदा कहना ज्यादा मुनासिब समझा।
Source- Entertainment Hindi News
No comments:
Post a Comment