Thursday, 7 November 2013

Darsheel Safary, Saloni Daini to Host International Children Film Festival

Ranbir kapoor

हैदराबाद। फिल्म 'तारे जमीन पर' में अपने अभिनय का जलवा बिखेरने वाले बाल अभिनेता दर्शील सफारी और बाल हास्य कलाकार सलोनी दाइनी 18वें अंतरराष्ट्रीय बाल फिल्म महोत्सव (आइसीएफएफ) का संचालन करते नजर आएंगे। आइसीएफएफ 14 नवंबर से हैदराबाद में शुरू हो रहा है। फिल्म महोत्सव का उद्घाटन बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर के हाथों किया जाएगा।
चिल्ड्रंस फिल्म सोसायटी ऑफ इंडिया (सीएफएसआइ) के निदेशक और सीईओ श्रवण कुमार ने कहा, 'हमने फैसला किया था कि कार्यक्त्रम का संचालन बच्चे ही करेंगे। ताकि इस बात को रेखांकित किया जा सके कि बाल प्रतिभा की कोई सीमा नहीं होती है। अगर बच्चे छोटी सी उम्र में किसी फिल्म में किरदार निभा सकते हैं, तो वे इस कार्यक्त्रम का संचालन भी कर सकते हैं।' 

रणबीर कपूर जहां कार्यक्त्रम के उद्घाटन समारोह में बच्चों की मदद करेंगे, वहीं अभिनेता सलमान खान ने प्रस्तुति तैयार करने में बाल कलाकारों की सहायता की है। आइसीएफएफ में इस साल 48 देशों की 200 फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। यह फिल्म महोत्सव आठवीं बार हैदराबाद में आयोजित किया जा रहा है। 

महोत्सव में जापानी फिल्म '7 डेज ऑफ हिम्मावारी एंड हर पपीज', ईरान की 'गुड फैलोज', डेनमार्क की 'द ग्रेट बर्ड चेज' आकर्षण का केंद्र रहेंगी, तो भारतीय फिल्मों में फैंड्री, द फायर फ्लाइज, वाइल्ड बैरीज भी हैदराबाद और सिकंदराबाद के 13 सिनेमाघरों में दिखाई जाएगी। इस बार फिल्म महोत्सव में अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा, अंतरराट्रीय एनिमेशन प्रतिस्पर्धा, अंतरराट्रीय लघु कथा प्रतिस्पर्धा भी आयोजित की जाएंगी।

No comments:

Post a Comment